फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: भटहट के जंगल माघी में बनेगा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर, 20 एकड़ जमीन चिह्नित

Tue, 20 Sep 2022 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बताया कि होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए विभाग ने 20 एकड़ जमीन की मांग की थी। भटहट के जंगल माघी में जमीन उपलब्ध थी। उसी जमीन को होमगार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवंटित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के भटहट के जंगल माघी में नया होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर (प्रशिक्षण केंद्र) खुलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 20 एकड़ जमीन चिह्नित कर उसे होमगार्ड कमांडेंट को आवंटित भी कर दिया है। वर्तमान में सिविल लाइंस स्थित कार्मल स्कूल के सामने किराए के मकान में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा है।  

विज्ञापन


जमीन आवंटित हो जाने से जहां युवा होमगार्ड में चयनित होकर बेहतर तरीके से प्रशिक्षण ले सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ उस क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ जाएगी। होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए जहां जमीन आवंटित की गई है वहीं से महज 500 मीटर पहले ही आयुष विश्विद्यालय का निर्माण चल रहा है। कनेक्टिविटी भी अच्छी है।

भटहट से बांसस्थान रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बताया कि होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के लिए विभाग ने 20 एकड़ जमीन की मांग की थी। भटहट के जंगल माघी में जमीन उपलब्ध थी। उसी जमीन को होमगार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें