हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के बुदहट गांव के एक होमगार्ड जो सहजनवा ड्यूटी करने जा रहे थे घर से निकले ही थे कि रास्ते मे हार्टअटैक आने से उनकी मौत ही गई। परिजन आमी नदी पर दाहसंस्कार करने की तैयारी कर रहे है।
बताते चले कि बुदहट गांव के राम अशीष शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा उम्र 52 वर्ष जो पुलिस विभाग में होमगार्ड है। वह सहजनवां में तैनात थे, मंगलवार दोपहर से उनकी ड्यूटी थी, वह तैयार होकर घर से निकलते ही थे कि सायकिल से थोड़ी दूर पर गश खाकर गिर पड़े।
आनन-फानन में लोग उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामअशीष की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, उनके दो पुत्र रविंद्र और धर्मेंद्र है, धर्मेंद्र की शादी हो चुकी है।
इस संबंध में सहजनवां के प्लाटून कमांडर होमगार्ड वीरेंद्र मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि होमगार्ड बिगत एक सप्ताह से सहजनवां में ड्यूटी कर रहा था, आज भी 2 बजे से उनकी ड्यूटी थी।