फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर दिल्ली-मुंबई से घर वापसी की सोच रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें, जानें क्या है खास

Sun, 23 Feb 2020 02:32 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • दो से तीन गुना महंगा हुआ किराया, फ्लाइटों की ज्यादातर सीटें फुल
  • पहली मार्च से दिल्ली के लिए एक और उड़ान शुरू करेगा स्पाइस जेट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर दिल्ली-मुंबई की ट्रेनें ही नहीं फ्लाइट से भी सफर आसान नहीं दिख रहा। गोरखपुर वापसी की राह ज्यादा कठिन हो गई है। छह मार्च से लेकर होली वाले दिन तक की फ्लाइटों की ज्यादातर सीटें फुल हो गई हैं। किराया भी दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। आम दिनों में दिल्ली से गोरखपुर के लिए जहां तीन से पांच हजार रुपये तक के टिकट में सफर पूरा हो जाता है, वहीं होली के समय 13 हजार रुपये से भी अधिक किराया पहुंच गया है। जैसे-जैसे सीटें भर रही हैं यह किराया और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


मुंबई से गोरखपुर के लिए वर्तमान में सिर्फ स्पाइस जेट की एक ही फ्लाइट है। खबर लिखे जाने तक तीन मार्च को इसका किराया 7644 रुपये, चार मार्च को 8299 और पांच मार्च को 13540 रुपये। होली के एक दिन पहले नौ मार्च को भी मुंबई से गोरखपुर का किराया 13540 रुपये था। वहीं दिल्ली से गोरखपुर के लिए भी वर्तमान में स्पाइस, इंडिगो और एयर इंडिया की तीन उड़ानें होती हैं। छह मार्च से होली के एक दिन पहले तक सभी का किराया आठ हजार रुपये से अधिक है।

सात मार्च को एयर इंडिया का किराया जहां 15,551 रुपये है वहीं आठ मार्च को 11,241 रुपये था। नौ मार्च को इंडिगो का किराया 13,340 रुपये, स्पाइस जेट का 7097 और एयर इंडिया का किराया 7723 रुपये था। इसके अभी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए एक मार्च से स्पाइस जेट की एक और उड़ान

दिल्ली के लिए विमान कंपनी स्पाइस जेट एक मार्च से एक और उड़ान शुरू करने जा रही है। यह सेवा वैकल्पिक तौर पर शुरू की गई है जो एक से आठ मार्च और फिर 15 से 21 मार्च तक रहेगी। रिस्पांस अच्छा रहा तो 28 मार्च से शुरू हो रहे विमानों के समर शेड्यूल में इसे नियमित किया जा सकता है।

यात्री गोरखपुर पहुंचे, सामान मुबंई ही रह गया
मुंबई-दिल्ली से गोरखपुर आने वाले यात्रियों का लगेज (सामान) छूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन इसे लेकर एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और यात्रियों के बीच नोकझोंक सामान्य हो गया है। शुक्रवार को भी स्पाइस जेट की फ्लाइट से मुंबई से गोरखपुर पहुंचे कुछ यात्रियों का सामान मुंबई ही छूट गया। आईएमए के सचिव राजेश गुप्ता का कहना है कि शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के समय उनका सामान फ्लाइट के लिए ले जाया गया।

मगर जब वह गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो कुछ देर के इंतजार के बाद उन्हें पता चला कि उनका सामान मुंबई में ही रह गया। ऐसी घटना सात-आठ और यात्रियों के साथ हुई। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना था कि दो दिन में सामान पहुंच जाएगा। फ्लाइट में जगह नहीं होने से यात्रियों के बैग प्राय: छूट जा रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें एयर इंडिया की फ्लाइट से जुड़ी रहती हैं।    
विज्ञापन

होली पर खोआ, मिठाई के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों खास कर दूध, खोआ, मिठाई और सरसों तेल, वनस्पति घी के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू होगा। इस संबंध में शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी को निर्देश दे दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट खुद भी खाद्य पदार्थों की दुकानों, गोदामों पर छापा मारकर जांच करेंगे। इसके अलावा कानपुर से रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आने वाले खोआ पर भी विभाग की नजर रहेगी। होली के दौरान हर साल बस स्टेशन से 10 से 20 क्विंटल मिलावटी खोआ पकड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें