फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंगों की झोली भर लाई , होली आई-होली आई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के शिशु वाटिका में सत्र के अंतिम दिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के भैया और बहनों के बीच होली त्योहार का आयोजन किया गया। नन्हें भैया-बहनों के साथ समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।
विज्ञापन

आचार्या अंकिता सिंह ने भैया बहनों को भक्त प्रहलाद की कहानी सुनाते हुए होलिका जलाने का महत्व बताया और साथ ही बच्चे ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलें यह आग्रह किया। आचार्या भानुप्रिया और बहन प्रियदर्शिनी ने होली गीत गाए। शिशु वाटिका संचालिका बहन मीनाक्षी सिंह ने होली के उपलक्ष्य पे सभी को बधाई दी। बच्चों व आचार्य परिवार को गुलाल लगाए और मिठाइयां खिलाई। बच्चों ने भी अपने आचार्य और आचार्या बहनों को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाई और अपने सहपाठियों के साथ फागुन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें