फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में चली थी गोली: हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, क्रेटा-पिस्टल समेत 3 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 05:20 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौरीचौरा

सार

खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने खैराबाद के रतन लाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे। पैसा न देने पर रतन के परिवार वाले अतुल को अपने गांव ले आए। विवाद होने पर अतुल ने अपने सहयोगी महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी (40) को बुला लिया। कहासुनी में दुर्गेश को पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी संग क्रेटा कार व असलहा बरामद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा क्षेत्र के खैराबाद गांव के डूडी चौराहे पर बुधवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम विशु चौधरी पुत्र रतनलाल निवासी डूडी, विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान निवासी चकदेइया और मोनू मौर्या पुत्र राजेश मौर्या निवासी चौरी खास हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और 10,870 रुपये नकद बरामद किए हैं। गुरुवार को तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने खैराबाद के रतन लाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

पैसा न देने पर रतन के परिवार वाले अतुल को अपने गांव ले आए। विवाद होने पर अतुल ने अपने सहयोगी महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी (40) को बुला लिया। कहासुनी में दुर्गेश को पैर में गोली लग गई। उसका इलाज चल रहा है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार अशोक शर्मा सहित टीम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें