गिरफ्तार तीनों आरोपी संग क्रेटा कार व असलहा बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा क्षेत्र के खैराबाद गांव के डूडी चौराहे पर बुधवार रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम विशु चौधरी पुत्र रतनलाल निवासी डूडी, विजय पासवान पुत्र राजेश पासवान निवासी चकदेइया और मोनू मौर्या पुत्र राजेश मौर्या निवासी चौरी खास हैं।
पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और 10,870 रुपये नकद बरामद किए हैं। गुरुवार को तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि खोराबार क्षेत्र के डांगीपार निवासी अतुल ने खैराबाद के रतन लाल चौधरी से एक लाख रुपये लिए थे।
पैसा न देने पर रतन के परिवार वाले अतुल को अपने गांव ले आए। विवाद होने पर अतुल ने अपने सहयोगी महदेवा जंगल निवासी हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश चौधरी (40) को बुला लिया। कहासुनी में दुर्गेश को पैर में गोली लग गई। उसका इलाज चल रहा है।कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मुंडेरा बाजार अशोक शर्मा सहित टीम ने की।