फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेलीपार थाने के हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी पुत्र को रंगदारी न देने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाघागाड़ा के व्यापारी ने एसपी नार्थ को प्रार्थना पत्र दिया, केस दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

- व्यापारी का आरोप, दो महीने से कर रहा परेशान, मांग रहा गुंडा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बाघागाड़ा में मोटर पार्ट्स की दुकान करने वाले व्यापारी कमलेश ने थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर पिछले दो महीने से आए दिन मारपीट करता है। 19 मई को दुकान पर आकर बेटे के साथ मारपीट की और 27 हजार रुपये छीन ले गया। पीड़ित व्यापारी ने मंगलवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी कमलेश गुप्ता ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बाघागाड़ा में उनकी दुकान है। दुकान पर बेटा विनय गुप्ता व कर्मचारी चंद्र नारायण त्रिपाठी रहते हैं। थाने का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ दुकानों से गुंडा टैक्स वसूलता है। मना करने पर दो महीने पहले दुकान पर पहुंचकर मारपीट की थी। लोगों ने बीच बचाव किया। मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इसके बाद 19 मई सुबह 9 बजे हिस्ट्रीशीटर अपने चार-पांच साथियों के साथ आया और बेटे से मारपीट की। रंगदारी देने का दबाव बनाया और 27 हजार रुपया छीन ले गया। सूचना पर वह दुकान पर पहुंचे तो आरोपी ने कुदाल लेकर दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कमलेश ने एसपी को बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर माफिया अजीत शाही का करीबी है और उन्हीं के नाम पर वसूली करता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर जांच कर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें