रविवार को पांच हजार वर्गफीट जमीन, जिसमें टीनशेड कमरा व बाउंड्रीवाल है, यह जमीन बीएन सिंह की पत्नी नंदा सिंह के नाम से है। दूसरी जमीन 0.037 हेक्टेयर बाउंड्रीवाल के साथ है। जबकि, तीसरी जमीन 0.025 हेक्टेयर में मकान है, जो कि भृगनाथ के पिता बैजनाथ सिंह के नाम से दर्ज है।
विपिन को अपराध में लाने में थी मामा की भूमिका
गोरखपुर के आसपास के जिलों में अपराध की दुनिया में बदमाश विपिन सिंह का बड़ा नाम था। वह अपने गोली चलाने के अंदाज से मशहूर हुआ। जब भी वह वारदात को अंजाम देने जाता था तो दोनों हाथों से गोली चलाता था। इसे बदमाश बनाने के पीछे मामा बीएन सिंह की भूमिका अहम थी। वह इसके नाम पर भी कमाता था।
पुलिस के मुताबिक, 11 जून 2020 को मुठभेड़ में विपिन मारा गया था। शाहपुर क्षेत्र के जंगल सालिकराम, बधिक टोला का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश विपिन सिंह लॉकडाउन में जमानत पर जेल से छूटा था। वह दो लोगों को मारने गया था, लेकिन फायरिंग में एक बच्चे को भी गोली लग गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। इधर पुलिस ने भी घेराबंदी की और फिर मुठभेड़ में विपिन सिंह मारा गया।
अब तक की बड़ी कुर्की
- 15 मई 2022 : जालसाज ओमप्रकाश की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
- 12 सितंबर 2022: माफिया सुधीर सिंह की 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
- 13 अक्तूबर 2022: स्मैक का धंधा करने वाली किशुन कुमारी उर्फ पंडिताइन की 13.52 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अपराध से अर्जित 8.25 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। भृगुनाथ सिंह अपने भांजे विपिन सिंह के नाम पर अपराध में संलिप्त था और लोगों को प्रताड़ित करता था। इस पर भी 17 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।