फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रुपये हड़प कर पीड़ित पर केस दर्ज कराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुपये हड़पने के मामले में एम्स थाना पुलिस को थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रियल स्टेट के कारोबार में लोगों से रुपये लेकर हड़पने और बाद में पीड़ित पर ही केस दर्ज कराने वाले हिस्ट्रीशीटर पंकज जायसवाल को एम्स थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जालसाजी करके रुपये हड़पने के केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। दोपहर बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि कुसम्ही बाजार के रुद्रापुर निवासी पंकज जायसवाल पर जालसाजी कर 53 लाख रुपये हड़पने का केस खोराबार क्षेत्र के रहने वाले दो लोगाें ने दर्ज कराया था। जालसाज ने खुद को रियल स्टेट कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर बताते हुए इंवेस्ट करने के नाम पर रुपये लिए थे। एम्स थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम जालसाज की तलाश कर रही थी। शनिवार को एम्स थाना प्रभारी संजय सिंह ने पंकज को गिरफ्तार किया। तीन दिन पहले पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पंकज के विरुद्ध चौरीचौरा थाने में भी जालसाजी का केस दर्ज है, इस केस में उसने अरेस्ट स्टे लेने के बाद पुलिस को गुमराह करके पीड़ित के विरुद्ध एम्स थाने में जालसाजी का केस दर्ज करा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने केस दर्ज कराने के साथ ही एम्स थाने के एसएसआई रहे अश्वनी त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें