फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP ने दिया गिरफ्तारी का आदेश: गोरखपुर में पांच बदमाशों की खोली गई हिस्ट्रीशीट, दो फरार पर इनाम

Wed, 24 May 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। आरोपियों को जेल भेजने और जमानत पाकर बाहर आए बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई उनके अपराध को देखते हुए कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोरखपुर जिले की थाना पुलिस ने पांच बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी। वहीं, एसएसपी ने फरार चल रहे दो बदमाशों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एसएसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, गौ तस्कर व खजनी के उनवल निवासी अंगद यादव, बड़हलगंज के कोडारी निवासी बुद्दन, चिलुआताल के सिक्टौर निवासी नागेंद्र मौर्या, जितेंद्र मौर्या और लाला चौहान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन सभी पर चार से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अब इन्हें एक श्रेणी में रखा गया है।

 पुलिस को इनकी नियमित निगरानी करनी होगी। वहीं, गुलरिहा थाने में दर्ज गैंगस्टर मुकदमे में फरार चल रहे महराजगंज के श्यामदेउरवा के परतावल निवासी अजीम खां और यहीं के गुफरान पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। यह केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। आरोपियों को जेल भेजने और जमानत पाकर बाहर आए बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई उनके अपराध को देखते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें