फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिंदी विभाग आज मनाएगा भारतीय भाषा उत्सव

Mon, 11 Dec 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में 11 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से प्रसिद्ध भारतीय कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. पूनम टंडन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने बताया कि यह उत्सव मनाने के पीछे भारतीय भाषाओं की भूमिका का अध्ययन करना है। प्रो. अनिल राय, प्रो राजेश मल्ल, डॉ. साजिद हुसैन अंसारी, डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, रवीन्द्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ भी व्याख्यान को संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें