एसएस एकेडमी में शतरंज प्रतियोगिता में खेलते प्रतिभागी।
ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से एसएस एकेडमी में शतरंज के टीम ट्रायल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिला शतरंज संघ से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से रविवार को एसएस एकेडमी में एकदिवसीय अंडर 11 और जनपदीय अंडर 15 टीम ट्रायल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। अंडर 15 जनपदीय टीम ट्रायल में पहला स्थान अपराजित रहते हुए पांच चक्रों के मैच में 4.5 अंक बनाकर रक्षित शेखर द्विवेदी चैम्पियन बने। वहीं, ट्राइब्रेक के आधार पर 4.5 अंक अर्जित कर विवान शुक्ला उपविजेता बने। ये दोनों खिलाड़ी आगामी 15 से 17 दिसंबर तक हापुड़ में आयोजित यूपी स्टेट अंडर 15 शतरंज प्रतियोगिता में गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वहीं, इसी उम्र के बालिका वर्ग में प्रगति का चयन किया गया। वहीं, आयोजित अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता में पांच चक्रों के मैच में पांच अंक अर्जित कर सोहम मित्तल चैंपियन बने। वहीं चार अंक बनाकर अर्यांश सिंह उपविजेता बने। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार गुप्ता चार अंक बनाकर रहे। दोनों ही आयु वर्ग की प्रतियोगिता कुल 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पांच रेटेड खिलाड़ी शामिल रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कनक हरि अग्रवाल, जिला शतरंज संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।