कर्मचारी हॉलमार्क की गुणवत्ता की जांच के लिए गए थे। नमूने लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मोहम्मद आरिफ, संयुक्त निदेशक, बीआईएस
नमूने लेने के तरीकों पर हो रही चर्चा
बीआईएस के कर्मचारी का दुकानों से नमूना लेने के तरीके को लेकर बाजार में चर्चा होने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि दुकान पर जाकर दुकानदार से ही नमूना मांगा गया। ऐसे तो कोई भी फर्जी हॉलमार्क वाला नमूना नहीं देगा। फिर परख कैसे करेंगे। जबकि नियम है कि दुकान पर जाने के बाद कर्मचारी दुकान में दिखाए गए चार आभूषणों में से एक से डेढ़ ग्राम नमूना लेते हैं। इनमें से एक आभूषण का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाता है।