फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिमांशु को वुशु प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक

Fri, 12 Sep 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए हिमांशु सिंह 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के मगहर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी हिमांशु सिंह ने प्रदेश स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता सहारनपुर में आयोजित की गयी थी। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है। मगहर के रसूलपुर निवासी पहलवान बालकृष्ण सिंह के पुत्र हिमांशु सिंह ने 6 से 7 सितंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय वुशु कप बालक बालिका चैंपियनशिप 2025 में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

सहारनपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में लखनऊ, मेरठ, आजमगढ़, बनारस, बलिया, रायबरेली, बुलंदशहर, सहारनपुर और अन्य जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें हिमांशु ने संतकबीरनगर की तरफ से प्रतिभाग किया था। जूनियर कैटेगरी में 48 किलो भार वर्ग में उनके द्वारा कांस्य पदक हासिल किया गया और अपने जिले का नाम रोशन किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियाें के साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

मंडी में बने शौचालय पर लगे ताले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें