गोरखपुर। शहर के दीवान बाजार में स्थित हिमालयन टिंबर का शोरूम वक्फ की जमीन पर बना है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने वक्फ बोर्ड के निर्देश पर मुतवल्ली वक्फ संख्या 63 अंजुमआरा को नोटिस जारी कर अनुबंध से संबंधित जानकारी मांगी थी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अल्पसंख्यक विभाग ने फिर नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि दीवान बाजार में वक्फ संख्या 63 है। इसकी मुतवल्ली अंजुम आरा नाम की महिला हैं। वक्फ की इस संपत्ति पर हिमालय टिंबर नाम से प्लाईवुड शोरूम चल रहा है। इसको लेकर मुतवल्ली से किरायानामा समेत 10 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अगर जल्द ये जल्द जवाब नहीं मिला तो अब जिला प्रशासन के सहयोग से कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।