फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुबह के बजाय शाम को आई चौरीचौरा एक्सप्रेस, साढ़े दस घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखधाम और कुशीनगर एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे की देरी से हुईं रवाना
विज्ञापन


ट्रेनें के देरी से चलने की वजह से पूरे दिन परेशान रहे यात्री

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को सुबह छह बजे के बजाय शाम को साढ़े तीन बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के साढ़े दस घंटे लेट होने से गोरखधाम और कुशीनगर एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे देरी से रवाना हो सकीं। इन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक होने की वजह से उन्हें कई घंटे परेशानी झेलनी पड़ी। गंतव्य पर भी समय से नहीं पहुंच पाए।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी मंडल के औड़िहार और पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में रेल लाइनों पर निर्माण कार्य चलने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। शनिवार को 12555 गोरखधाम और कुशीनगर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से गईं। गोरखधाम को 4:35 पर रवाना होना था, लेकिन गई रात साढ़े आठ बजे।
विज्ञापन

वहीं, 19038 बांद्रा एक्सप्रेस पांच और 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। बांद्रा एक्सप्रेस को शाम पांच बजे आना था, लेकिन आई रात दस बजे। यह ट्रेन एक दिन पहले भी देरी से पहुंची थी। वहीं, सप्तक्रांति एक्सप्रेस को शाम पांच बजे आना था, लेकिन आई रात साढ़े दस बजे। इन ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ होती है। इनके देरी से चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
गोरखधाम दिल्ली से आगे हरियाणा तक जाती है। बांद्रा एक्सप्रेस मुंबई तक जाती है। देश के दो महानगरों को जाने की वजह से इन ट्रेनों में भीड़ बहुत होती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इन ट्रेनों का तत्काल टिकट एक मिनट में बुक हो जाता है। यही वजह है कि इन ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पर यात्री सबसे अधिक परेशान रहे।
वहीं, ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी रही। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए एक दूसरे से नोकझोंक हो गई। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह लोगों को संभाला। ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्मों पर देर रात तक यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वाराणसी मंडल के औड़िहार और पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में रेल लाइनों पर निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। इस वजह से नरकटियागंज रूट पर कई ट्रेनें मार्ग बदलकर और नियंत्रित करके चलाई जा रही हैं। इन्ही वजह से भटनी-मऊ-वाराणसी रूट पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है यह दिक्कत अभी एक दो दिन और रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें