गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सभी को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और परंपराएं हम सभी को जोड़ने का काम करती हैं। दीपावली हमारी आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। यह पर्व सनातन धर्म की पहचान है। जात-पात, ऊंच-नीच की खाई को यह पर्व पाटता है। उन्होंने कहा कि सब मिलकर हर्षोल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाएं। संवाद