गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने रेल कर्मियों और यात्रियों को दिवाली, छठ पूजा की बधाई देते हुए सुरक्षित यात्रा के लिए रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की है। महाप्रबंधक ने कहा कि विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। इसके अलावा गाड़ियों की छतों और पायदान पर लटक कर यात्रा न करें। स्टेशन परिसर व ट्रेनों को साफ-सुथरा रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। टिकट के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। किसी तरह की असुविधा होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो