फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मिली हाईवे की गुणवत्ता, कुछ दिन बाद शुरू होगा टोल नाका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे की गुणवत्ता में सुधार होगा तो बेलीपार क्षेत्र के भिटिया में टोल नाका शुरू होगा। एनएचएआई हेडक्वार्टर की टीम ने जांच की तो हाईवे की गुणवत्ता खराब पाई। इस कारण कार्यदायी संस्था गुणवत्ता सुधारने के लिए जगह-जगह डायवर्जन करके मरम्मत कार्य करा रही है।
विज्ञापन

गाेरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कालाबाग के पास डायवर्जन करके सड़क तोड़ी और बनाई जा रही है, ताकि जांच हो तो गुणवत्ता की रिपोर्ट अच्छी आ जाए। बीते तीन माह से मरम्मत कार्य किया जा रहा है, लेकिन अब भी कहीं गड्ढे हैं, तो गाड़ियों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
एनएचएआई हेडक्वार्टर की टीम ने जो रिपोर्ट दी है, उसके आधार पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। टोल नाका को मार्च में ही शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अधिकारियों ने सुविधा के नाम पर इसे रोक दिया। गुणवत्ता खराब होने के कारण एनएचएआई ने सड़क को पूरा नहीं माना है। जब सड़क निर्माण पूरा होगा, तो टोल टैक्स वसूलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। गुणवत्ता अच्छी हो जाएगी, तो टोल नाका शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
-ललित प्रताप पाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें