फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: बंदर के कूदने से टूटा बिजली का हाईटेंशन तार, करंट से पिता-पुत्री और भांजी की मौत

Sun, 29 Dec 2024 08:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एम्स थाना क्षेत्र के सरदारनगर-सोनबरसा रोड के पास की घटना है। बेटे और भांजी के साथ चौरीचौरा निवासी शिवराज बाइक से घर जा रहे थे। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने मृतक आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 8
मतृक शिवराज, भतीजी अन्नू और बेटी अदिति( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एम्स थाना क्षेत्र में सोनबरसा-सरदारनगर मार्ग पर विशुनपुर खुर्द गांव के पास रविवार शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिर जाने से बाइक सवार पिता-पुत्री और भतीजी की मौत हो गई। मरने वाली दोनों बच्चियां तीन और नौ साल की थीं। चर्चा है कि बंदर के कूदने से तार टूट कर गिर गया।
विज्ञापन

2 of 8
मृतक का फाइल फोटो और मौके पर मौजूद विधायक व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन जाम कर दिया। समझाने पहुंचे पुलिस वालों से इस दौरान ग्रामीणों की धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

3 of 8
हादसे में जलती बाइक और बाइक सवार शिवराज( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आला अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया, जिससे करीब दो घंटे बाद जाम खुला। डीएम ने पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार को देने का आश्वासन देते हुए घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

4 of 8
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृतक शिवराज( फाइल फोटो) शव रखकर परिजन रोते-बिलखते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशुनपुर खुर्द के टोला धनहा निवासी शिवराज निषाद (25) पुत्र हीरालाल अपनी तीन साल की बेटी अदिती और भतीजी अन्नू (9) पुत्री शिवमंगल को लेकर बाइक से सोनबरसा बाजार गए थे। शाम करीब 5.30 बजे घर लौट रहे थे। सोनबरसा-सरदारनगर मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर अचानक उनके ऊपर गिर गया, जिससे करंट की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

5 of 8
हाईटेंशन लाइन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तार टूट कर गिरने से भगदड़ मच गई। लोगों ने बिजली काटने के लिए उपकेंद्र पर फोन किया। आरोप है कि सूचना देने के 10 मिनट बाद बिजली काटी गई। बिजली कटने के बाद लोग पास पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगते ही परिवारवाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन

6 of 8
हाईटेंशन लाइन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजन और ग्रामीण बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे। शवोंं को गोरखपुर-कुशीनगर फोरलेन पर रख कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम प्रशांत वर्मा, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह के अलावा एम्स और चौरीचौरा थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

7 of 8
हाईटेंशन लाइन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। विधायक ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से मोबाइल फोन पर बात की और एक्सईएन एवं अन्य आरोपी कर्मियों को निलंबित कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की बात कही।
विज्ञापन

8 of 8
हाईटेंशन लाइन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात करीब साढ़े आठ बजे अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण हटे। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी। बंदर के कूदने से तार टूटने की चर्चा है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी:कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें