फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुर्वेद, होम्योपैथिक अस्पताल परिसर में होगा हर्बल गार्डन, कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरीजों को औषधि पौधों के बारे में जागरूक करने के साथ लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आयुर्वेद की औषधीय पौधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डन तैयार किए जाएंगे। इसकी कवायद शुरु कर दी गई है। इसके लिए 15 अस्पताल को चिह्नित किया गया है। इसमें छह अस्पताल में काम शुरु हो गया है। एक गार्डन को तैयार करने में 20,000 रुपये खर्च होंगे। अस्पतालों पर आने वाले मरीजों को औषधि पौधों के बारे में जागरूक करने के साथ लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।
आयुर्वेद के बढ़ावा को लेकर सरकार का जोर है। कोविड काल में इस पद्धति की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ा और इसे तेजी से अपनाया जाने भी लगा है। औषधियों पौधों का काफी महत्व है। इसे लेकर जागरूक करने के लिए सरकार ने हर्बल गार्डन स्थापित करने की योजना शुरू की है। इसके तहत आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक अस्पताल परिसर में गार्डन तैयार किए जाने हैं, जिन अस्पतालों में भूमि की कमी है, वहां गमले में भी पौधों को लगाया जाएगा। जिले में अब तक 15 अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। इसमें आयुर्वेद के आठ और होम्योपैथक के सात अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

गार्डन तैयार हो जाने के बाद आने वाले मरीजों को औषधीय पौधों के गुण, विशेषता और बीमारी में प्रयोग किए जाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें इन पौधों को लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। अस्पताल के खाली स्थान को तारों से घेरा जाएगा और उसमें गार्डन बनाया जाएगा। पौधों के देखरेख के लिए एक माली की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा होम्योपैथिक अस्पतालों पर गार्डन के साथ ही एक पुरुष और एक महिला योग प्रशिक्षक भी तैनात किए जाएंगे।

इन होम्योपैथिक अस्पतालों पर बनेगा गार्डन
देवरिया। जिले के सात होम्योपैथिक अस्पतालों पर हर्बल गार्डन तैयार किया जाना है। इसमें आयुर्वेदिक अस्पताल बजंरिया, माथापार, हाटा, मईल, कूरह परसिया, सोहनपुर, अहिल्यापुर शामिल हैं। इसमें माथापार व अहिल्यापुर में कार्य शुरू हो गया है

इन आयुर्वेदिक अस्पतालों पर होगा गार्डन
देवरिया। जिले के आठ आयुर्वेदिक अस्पताल हर्बल गार्डन के लिए चिह्नित किए गए हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल मौना गढ़वा, पैकौली, सहोदरपट्टी, द्वारिका, गड़ेर, सदर प्रधान, खामपार, मुजहना लाला शामिल हैं, जिसमें सहोदरपट्टी, गड़ेर, सदर प्रधान व खामपार में कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
-
ये पौधे लगाए जाएंगे
देवरिया। हर्बल गार्डन में 30 तरह के औषधि पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा जहां जगह होगी, वहां आंवला व गुड़हल लगेगा। इसमें गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, एलोवेरा, हल्दी, ब्राहमी, मंडूकपर्णी, भूम्यामलकी, अदरक, तुलसी, वासा, एरंड, निर्गुंडी, बला, हड़जोड़, लेमनग्रास, पत्थरचट्टा, मकोय, करीपत्ता, पुनर्नवा, भृंगराज, चित्रक, मेंहदी, स्टीविया, सुदर्शन, लाजवंती, अजवाइन, अपामार्ग, कालमेघ, सदाबहार शामिल है।
विज्ञापन


हर्बल गार्डन के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। चार अस्पतालाें पर कार्य शुरू हो गया है। धीरे-धीरे जो अस्पताल अपने भवन में हैं उसके परिसर में गार्डन तैयार किया जाएगा।
-विशाल चौधरी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
-
हर्बल गार्डन सात अस्पतालों में तैयार किया जाएगा। दो जगह कार्य शुरू कर दिया गया है। इन अस्पतालों पर पुरुष व महिला योग प्रशिक्षक की तैनाती होगी।
-डॉ. संजय कुमार सिंह, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें