गोरखपुर। पेंशन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया है कि एक मई तक विभिन्न माध्यमों से यथा ई-मेल, व्यक्तिगत प्राप्त कराए गए या डाक के माध्यम से प्राप्त समस्त पेंशन संबंधी प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर पर अंकन किया जा रहा है।
कोषागार कार्यालय में प्रवेश करते ही पेंशनर हेल्प डेस्क बना दिया गया है। कोषागार में पेंशन पत्रावलियों का रखरखाव सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त हो रहे जीवन प्रमाण पत्र की प्रविष्टि सिस्टम पर समय से की जा रही है। संवाद