फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर ट्रकों की लगी लंबी कतार, 17 किलोमीटर तक लगा है जाम

Mon, 12 Oct 2020 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
ट्रकों की लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सोनौली से मुडिला तक ट्रकों की लंबी कतार लगी है। करीब 17 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। नेपाल में ट्रक तेजी से नहीं जा रहे हैं जिससे यह समस्या हो गई है।

विज्ञापन


वहीं कई दिनों से नेपाल जाने के इंतजार में फंसे ट्रक चालको का खर्च भी बढ़ रहा है। दशहरा पर्व को देखते हुए नेपाल में जरूरी सामान ले जाने वाले तमाम ट्रक फंसे हैं। वहीं ट्रकों को आगे बढ़ाने के लिए वसूली का खेल भी शुरू हो गया है। रकम लेकर रात में ट्रकों को आगे बढ़ाने आरोप लगाया जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मुड़ीला गांव के बाहर करीब 17 किलोमीटर एक लेन में ट्रकें खड़ी हैं। एक तरफ की पूरी लेन बंद है। सड़क के बाई तरफ रहने वाले लोगो को भी समस्या हो रही है। साथ ही ट्रक चालक अब परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर बातचीत में ट्रक चालक हरीश निवासी फर्रुखाबाद ने बताया कि काठमांडू ले जाने के लिए मशीन फरीदाबाद से लाया हूं। पिछले 24 घंटे से गाड़ी आगे नहीं बढ़ी है। पीछे की गाड़ियां पैसे देकर आगे जा रही हैं।
 
 

विज्ञापन

जाम से परेशान हो गए हैं ट्रक ड्राइवर

कानपुर के देवेंद्र तिवारी ने बताया कि गुजरात से खाने पीने के समान गाड़ी में भरा है। छह दिन में डिलीवरी देना रहता है। आज पांच दिन से सीमा पर ही फंसे है। गाजियाबाद के गोचरण सिंह ने बताया कि छह दिनों से जाम में फंसा हूं। रास्ते के खर्च के लिए रुपये समाप्त हो गए हैं। अब परेशानी बढ़ रही है।

गाजीपुर के गिरीश यादव ने बताया कि यहां लोकल की गाड़ियां और गोरखपुर की गाड़ियां कटिंग कर आगे चली जा रही हैं। दो पांच हजार की वसूली की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां अजय सिंह चौहान ने बताया कि कटिंग किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी। सोमवार को छह वाहनों से जुर्माना वसूला गया है। कस्टम अधिक्षक सोनौली मेवालाल ने बताया कि रविवार को सिर्फ सौ गाड़ियां नेपाल पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें