फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President's visit to Gorakhpur: राष्ट्रपति के स्वागत से पहले बारिश ने डाली खलल, इंतजार में शहरवासी

Mon, 30 Jun 2025 12:13 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
बारिश के बीच राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर खड़ी फरुवाही की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपराह्न 12:35 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी।हालांकि मौसम की वजह से समय में परिवर्तन भी हो सकता है।  उनके स्वागत से पहले तेज बारिश ने तैयारियों में खलल डाल दी। सुबह 11:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे स्वागत में लगे लोग छिपते नजर आए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह और आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रही हैं। सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के रूट में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घर की छत पर भी सुरक्षा एजेंसी के लोग तैनात हैं। एयरपोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद राष्ट्रपति सीधे सर्किट हाउस जाएंगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें