फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन: गोरखपुर से सुबह 150 यात्रियों को लेकर रवाना हुई, 12 दिनों की होगी धार्मिक यात्रा

Mon, 30 Jun 2025 10:36 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सोमवार को गोरखपुर से सुबह 9:00 बजे चली। दूसरे दिन एक जुलाई को उज्जैन, दो जुलाई को उज्जैन से चलेगी और तीन जुलाई को द्वारका में, चार जुलाई को द्वारका से छूटकर पांच जुलाई को वेरावल से चलकर नासिक में हाल्ट करेगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव यात्रा ट्रेन। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबग भारत गौरव ट्रेन 150 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। आईआरसीटीसी इन यात्रियों को सात ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा। सोमवार को प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेन रवाना हुई। आईआरसीटीसी की तरफ से सभी यात्रियों की स्वागत किया गया।
विज्ञापन


देश के सात ज्योतिर्लिंग और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए भारत गौरव स्पेशल ट्रेन सोमवार को रवाना हो गई। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चलाई जा रही ट्रेन गोरखपुर से सुबह नौ बजे चली, जो 12 दिनों की यात्रा कराने के बाद ट्रेन 11 जुलाई को लौटेगी।

ट्रेन में स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। कुल 620 बर्थ में 359 बुक हो चुकी है, इसमें एसी श्रेणी की सभी सीटें बुक हो गई हैं। ट्रेन जिन स्टेशनों से होकर गुजरेगी, अगर कोई यात्री वहां से सफर करना चाहेगा तो उसका टिकट ट्रेन में भी बन जाएगा।
विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने व उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेन्ट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) तथा ललितपुर स्टेशनों पर सुविधा दी गई है।

यात्रा के लिए लखनऊ, गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से अथवा बेवसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पेंट्रीकार के 01 कोच समेत कुल 14 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे।

सुबह नौ बजे रवाना हुई ट्रेन
00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 30 जून को गोरखपुर से सुबह 9:00 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना हुई। दूसरे दिन एक जुलाई को उज्जैन, दो जुलाई को उज्जैन से चलेगी और तीन जुलाई को द्वारका में, चार जुलाई को द्वारका से छूटकर पांच जुलाई को वेरावल से चलकर नासिक में हाल्ट करेगी। नासिक से सात जुलाई छूटकर खदकी में और आठ जुलाई को खदकी से वापसी यात्रा के लिए चलेगी। 11 जुलाई को गोरखपुर शाम 6:40 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी।

इन स्थलों का होगा दर्शन
उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन के लिए यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें