बारिश के बीच राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर खड़ी फरुवाही की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपराह्न 12:35 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी।हालांकि मौसम की वजह से समय में परिवर्तन भी हो सकता है। उनके स्वागत से पहले तेज बारिश ने तैयारियों में खलल डाल दी। सुबह 11:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इससे स्वागत में लगे लोग छिपते नजर आए।
राष्ट्रपति एम्स के दीक्षांत समारोह और आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रही हैं। सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के रूट में चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घर की छत पर भी सुरक्षा एजेंसी के लोग तैनात हैं। एयरपोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद राष्ट्रपति सीधे सर्किट हाउस जाएंगी।