फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur weather: गोरखपुर में कोहरे का सितम जारी, ठंड ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 07 Feb 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोहरा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार को घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत में बढ़ा दी। सुबह के समय दृश्यता बहुत कम होने के कारण नजदीक से आते हुए वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं रविवार को करीब एक पखवाड़े के बाद आकाश पूरी तरह साफ होने से दिन में लोगों को गलन भरी ठंड से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

वसंतोत्सव के साथ ही ठंड की विदाई शुरू हो गई है। रविवार को सुबह से आकाश साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप खिल गई। दोपहर तक अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री जा पहुंचा। हवा की रफ्तार कम रहने से ज्यादा गलन भी महसूस नहीं हुई। मौसम बेहतर होने से, गोरखनाथ मेला समेत शहर के विभिन्न पार्कों में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


हालांकि, रविवार सुबह तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री कम रहने से काफी गलन रही। शाम के वक्त भी ऐसी ही स्थिति रही। न्यूनतम तापमान मात्र 8.1 डिग्री रहा। दिन में ठंड से निजात के बावजूद, मौसम विभाग के आंकड़ों के हिसाब से रविवार का दिन भी शीत दिवस (कोल्ड डे) रहा।

पूरे सप्ताह मौसम बेहतर रहने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार, इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम  गलन बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के वक्त कोहरा और नौ व 10 फरवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें