फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में रोजाना लगता है जाम: सड़क बने बस-ऑटो स्टैंड, सांसत में मुसाफिर

Tue, 31 Jan 2023 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं, बस के चालक और परिचालक बसों को सड़क पर ही रोककर उसमें सवारी भरते हैं, ऐसे में इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को रेलवे स्टेशन जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर ही रोडवेज, प्राइवेट बसों और ऑटो का स्टैंड होने की वजह से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। मामला नया तो नहीं है, लेकिन अफसरों की अनदेखी की वजह से मुसाफिरों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। यह हाल तब है जब इसे हटाने के लिए छह महीने पहले तब के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी आदेश दिया तो एसएसपी ने एक टीम तक गठित कर दी थी। बकायदा एक एक सड़क की एक एक पुलिस को अफसर को जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। लेकिन, इसे हटाने में न ही परिवहन विभाग की दिलचस्पी है और न ही पुलिस ही ध्यान दे रही है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, अवैध स्टैंड को हटाने के लिए कई बार कवायद हुई है। जब भी कोई जिम्मेदार हस्तक्षेप करता है तो पुलिस से लेकर परिहवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन तक दो से तीन दिन का अभियान चलाना शुरू कर देते हैं।

ऐसा लगता है कि इस बार का अभियान ऐसा होगा कि अवैध स्टैंड हट जाएगा और आम लोगों की गाड़ियां फर्राटा भरेंगे, लेकिन ऐसा होता कभी नहीं है। अभियान दो दिन बाद ही औंधे मुंह गिर जाता है और फिर से मुसाफिर उसी सांसत में सफर करने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सड़क पर खड़ी होती हैं रोडवेज की बसें

यूनिवर्सिटी चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के सड़क पर रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं, बस के चालक और परिचालक बसों को सड़क पर ही रोककर उसमें सवारी भरते हैं, ऐसे में इस मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को रेलवे स्टेशन जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, रोडवेज प्रशासन को राहगीरों की समस्याओं पर आंखें बंद किए रहता है। जाम के लिए सिर्फ परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने में लगे रहते हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विजय कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे बस स्टेशन के आसपास अवैध रूप से चल रही निजी बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। रोडवेज की बसें भी सड़क खड़ी हे रही हैं तो इसकी जांच कराकर उनपर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें