कोतवाली रोड व्यापारी राजीव रस्तोगी ने कहा कि ठंड के मौसम में शुरुआती दौर में अधिक ठंड नहीं पड़ी तो माल डंप हो गया था, लेकिन अंतिम दौर की ठंड में रूम हीटर, ब्लोअर खूब बिके हैं। ब्रांडेड हीटर बाजार में नहीं मिल रहे हैं। स्टैंड गीजर की मांग अधिक है।
व्यापारी रेती रोड विकास गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर खूब बिक रहे हैं। अंतिम दौर में ठंड पड़ी है, इस कारण लोगों को कुछ सामान आसानी से नहीं मिल रहे हैं। जिनके वहां जो सामान कम है, वे मंगा नहीं रहे हैं, क्योंकि माल डंप होने का जोखिम है।