फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्मी हुई जानलेवा, बच्ची समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतकों में गोंडा का एंबुलेंस और चुनाव ड्यूटी पर आया देवरिया का स्कूल बस चालक भी
विज्ञापन


-महराजगंज में खेलते समय चक्कर खाकर गिरी मासूम
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को लू और गर्मी की चपेट में आने से मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि तीनों मामलों में स्वास्थ्य विभाग अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।



कुशीनगर जिले के पडरौना स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एंबुलेंस चालक गोंडा जिले के खरगोपुर क्षेत्र के असिधा निवासी राजेश तिवारी (40) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे स्वास्थ्य केंद्र से बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर मरीज को लेकर गोरखपुर आ रहे थे। रास्ते में राजेश की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और बुखार होने के साथ ही शरीर कांपने लगा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह, लोकसभा चुनाव में स्कूल बस लेकर गोरखपुर आए देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के कोड़र गांव निवासी शशि भूषण यादव (40) की बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शशि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महराजगंज जिले के निचलौल मे के माधवनगर तुर्कहिया गांव में बृहस्पतिवार को खेलते समय श्रेया (10) चक्कर खाकर गिर गई, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंहके अनुसार अस्पताल आने से पहले बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें