फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरकार ने कहा-दवाओं का दाम घटाओ, कंपनियों ने बढ़ा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्र सरकार ने बीते जनवरी में जरूरी दवाओं के दाम कम करने का निर्देश दिए थे, लेकिन कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दीं। कंपनियों ने मात्रा और कंपोजिशन में बदलाव के बहाने दाम में 10 से 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। इससे सर्दी-खांसी, बुखार समेत 50 से अधिक जरूरी दवाओं की कीमतें बढ़ गईं हैं। ऐसे में लोगों को इन दवाओं को खरीदने में ज्यादा रकम खर्चनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दवाओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने 12 जनवरी को एक आदेश जारी कर कहा था कि जरूरी दवाओं की कीमतों में कमी लाई जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए कई दवाओं की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी कर दी गई थी। भालोटिया मार्केट के थोक दवा विक्रेताओं ने बताया कि तीन महीने तक इस आदेश का असर बना रहा। लेकिन जैसे ही पुराना स्टॉक खत्म हुआ तो नए की कीमतें बढ़ गईं।
मेडिकल कॉलेज रोड के दवा विक्रेता अशोक जायसवाल ने बताया कि पैरासिटामाल के 10 टेबलेट का एक पत्ता पहले 20 रुपये में आता था। इसकी कीमत अब 22 रुपये 50 पैसे हो गई है। इसी तरह बच्चों की उल्टी की दवा इपीनार्म पहले 33 रुपये की थी, जो अब 37 रुपये 63 पैसे की हो गई है। दर्द निवारक इंजेक्शन डायनापार पहले 33 रुपये की आती थी, जो अब 36 रुपये की हो गई है।
विज्ञापन


मात्रा बढ़ाकर किया कंपनियों ने खेल
एम्स के पास के दवा विक्रेता विजय तुलस्यान ने बताया कि बीटाडीन क्रीम पहले 129 रुपये की थी, जो अब 145 रुपये की हो गई है। पहले यह दवा 15 ग्राम में आती थी, जिसे बढ़ाकर 20 ग्राम कर दिया गया है। इसी तरह सोफरामाइसीन भी 55 रुपये से बढ़कर 62 रुपये की हो गई है। बेटनोवेट एन क्रीम की कीमत 20 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार दाद, खाज-खुजली के क्रीम भी 15 से 20 प्रतिशत महंगे हो गए हैं।
-
दवाएंकीमत पहले-कीमत अब
पैनटॉप135-155
पैनटॉप डी-105160
पैनटॉप डीएसआर-140-215
सूमो- 120-136
एसीलॉक 300- 40-50
ए टू जेड सीरप176-190
कोरेक्स डीएस132-145
मोनोसेफ इंजेक्शन-60-69
डायनापार इंजेक्शन- 30-36
जीफी- 170-190
(नोट: कीमत रुपये में और मात्रा पत्ते में है।)

वर्जन
जरूरी दवाएं नियंत्रित दर पर ही मिल रही हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर समेत कई जरूरी दवाओं की कीमतें कम हुई हैं। नए बैच में दवाओं की कीमत बढ़ने के मामलों की जांच की जाएगी। -जय कुमार सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें