फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआरडी में दो, जिला अस्पताल में एक मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि

Wed, 30 Aug 2023 03:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आर्य नगर दक्षिणी निवासी 32 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित है। जिला अस्पताल में उसकी जांच हुई, जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र के मरीजों की संख्या महज छह है।
विज्ञापन
डेंगू संक्रमण - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तीन दिन बाद मंगलवार को फिर डेंगू के मरीज मिले। बीआरडी में दो व जिला अस्पताल में एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीआरडी में मिला एक मरीज महराजगंज व दूसरा सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। जिला अस्पताल में मिला मरीज आर्य नगर दक्षिणी का है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के आर्य नगर दक्षिणी निवासी 32 वर्षीय युवक डेंगू पीड़ित है। जिला अस्पताल में उसकी जांच हुई, जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र के मरीजों की संख्या महज छह है। सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि महराजगंज के कोल्हुई निवासी 48 वर्षीय युवक और सिद्धार्थनगर के मटियारी निवासी 20 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें