फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: स्वास्थ्य शिविर में जांची गई 358 मरीजों की सेहत, निशुल्क दवा देकर डॉक्टरों ने दी उचित सलाह

Fri, 18 Mar 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

निशुल्क दवा देकर डॉक्टरों ने दी उचित सलाह, लोक मंजरी और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर ।
विज्ञापन
शिविर में मरीजों को वितरित की गई दवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक मंजरी संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बशारतपुर के रामजानकी नगर के एक मैरेज लॉन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पांच प्रतिष्ठित डॉक्टरों ने 358 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने किया। नगर आयुक्त ने कहा कि यह पहल शानदार है। प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। महंगी दवाइयां भी दी जा रही हैं। वास्तव में यही जनकल्याण है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई ।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी त्रिपाठी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके जायसवाल, एमडी मेडिसिन डॉ. संजीव गुप्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम वर्मा, डॉ. कृतिका यादव और पैथालॉजिस्ट डॉ. विनय वर्मा ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें उचित सलाह भी दी। शिविर के आयोजक विश्वमित्र भट्ट, दिनेश शर्मा, अमरजीत मिश्रा, भास्कर भट्ट, आरसी गुप्ता, आशीष मल्ल, घनश्याम प्रजापति, निर्मल जालान, विजय शंकर मिश्रा, खुशबू मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोले लोग
 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़े ही सलीके से डॉक्टर ने बात की। परेशानी पूछी और दवा लिखकर दी। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होते रहने चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी सहायता मिलती है।
-पीके श्रीवास्तव, मरीज।

शिविर को लेकर मन में सवाल था कि निशुल्क दवा मिलेगी या रुपये लगेंगे। लेकिन इस शिविर में सुझाव और दवा दोनों मुफ्त मिली। यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे शिविर अगर लगते रहे तो लोगों को अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
-ज्ञान वर्धन, मरीज

स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का अनुभव शानदार है। लोगों को पास ही सुविधा मिल गई है। निशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। पैथालॉजी जांचें भी कराई गईं। दवाइयां भी दी गईं। इस पहल से कई मरीजों को इलाज मिला।
- सज्जन जायसवाल, संरक्षक, लोक मंजरी ।

शिविर में डॉक्टर का सुझाव और दवा मुफ्त दी गई। शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम बैठी थी। मरीजों का बेहतर इलाज किया गया। लोगों ने शिविर की तारीफ भी की है। समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
-विश्वामित्र भट्ट, अध्यक्ष, लोक मंजरी।

स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आए थे। लोगों को दवाएं दी गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें सलाह दी है। स्वास्थ्य शिविर की लोगों ने तारीफ की है। कहा-ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

-रामदरश शर्मा, महामंत्री, लोक मंजरी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें