फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले स्वास्थ्य मंत्री, सस्ती दवाएं उपलब्ध कराएं व्यापारी

Mon, 15 Mar 2021 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में बोले जय प्रताप सिंह
  • निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई

 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश के दवा व्यापारियों का आम लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि दवा व्यापारियों के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने जीएसटी और फार्मेसी समस्या के निराकरण की बात कही है। नसीहत दी कि नकली दवाएं बिल्कुल न बेची जाएं।

विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (सीडीए) की ओर से गोकुल अतिथि भवन में आयोजित दवा व्यापारी सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने ये बातें कहीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीडीए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में शामिल ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण में विलंब नहीं करती है। उनको सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सिर्फ भाजपा सरकार ही व्यापारी हित में काम कर रही है। प्रादेशिक संस्था केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट फेडरेशन के महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा बनाए गए वेब पोर्टल में कई विसंगतियां हैं। इससे दवा विक्रेताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फॉर्मासिस्ट की अनिवार्यता तथा अधिकारियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न बड़ी समस्या है। जरूरत पड़ी तो इसे लेकर प्रदेश में आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्था के संगठन मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिला इकाईयों को और सक्रिय किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह, जोन अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह, जोन-11 के सचिव प्रवीन पांडेय, जोन-सात के सचिव अजय श्रीवास्तव, जोन-12 के अध्यक्ष रणजीत सिंह व सचिव विनय नायक मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत सीडीए गोरखपुर के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने किया। जबकि आभार महामंत्री दिलीप सिंह ने जताया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों को स्वास्थ्य मंत्री ने दिलाई शपथ

इस दौरान महराजगंज के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया, कोषाध्यक्ष गौतम जोशी व संरक्षक अशोक जोशी, अध्यक्ष गाजीपुर सत्य प्रकाश, सचिव दीपक उपाध्याय, अध्यक्ष सिद्धार्थनगर अफजल अनवर खान व सचिव शैलेष कुमार पांडेय, सचिव देवरिया अनिल गुप्ता, सीडीएफ यूपी के पूर्व पदाधिकारी अजय बंका, उपाध्यक्ष वाराणसी गजानंद यादव, संयुक्त मंत्री राकेश यादव व कोषाध्यक्ष सुमित यादव मौजूद रहे।

संजय उपाध्यक्ष अध्यक्ष, दिलीप सिंह महामंत्री, छोटे लाल गुप्ता संगठन मंत्री, मनोज सिंह कोषाध्यक्ष, मो. अकरम लारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष थोक, सुरेंद्र कुमार सूरी उपाध्यक्ष फुटकर, नीरज पाठक संयुक्त मंत्री थोक, इरफान अली संयुक्त मंत्री फुटकर, अरउर बंका जनसंपर्क अधिकारी, नरसिंह पांडेय मंत्री/सहसचिव व आशीष कुमार गुप्ता सह संयुक्त मंत्री के पद की शपथ ली। जबकि संजय गुप्ता, सोमेश चतुर्वेदी, अवनीश श्रीवास्तव, मनीष जैन, मनोज गुप्ता, नरेंद्र त्रिपाठी, शरद मयंक, अमित सिंघानिया, प्रतीक सिंह, शरदेंदु पांडेय, अरुण सिंह, अरुण सिंह, आनंद सोलंकी, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय यादव, आनंद यादव, पंकज श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, अविनाश तिवारी, संजीव कुमार श्रीवास्तव व सन्नी कुमार यादव ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ली।

दवा विक्रेता समिति के तीन और पदाधिकारी सीडीए में शामिल
दवा विक्रेता समिति के संगठन मंत्री छोटे लाल गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के बाद तीन कार्यकारिणी सदस्य आशीष गुप्ता, प्रतीक सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव भी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (सीडीए) गोरखपुर में शामिल हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें