फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों पर नजर रखेगा स्वास्थ्य विभाग, इन बीमारियों की होगी जांच

Tue, 28 Jan 2020 10:03 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में बाहर से आने वाले स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर आने वाले प्रत्येक यात्री की रिपोेर्ट भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) की गोरखपुर इकाई से मांगी है। गोरखपुर एयरपोर्ट से हर रोज शाम को यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग चीन, जापान, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों की कम से कम चौदह दिन निगरानी करेगा, जबकि अन्य राज्यों से आने वाले फ्लू, बुखार आदि पीड़ितों की भी जांच कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस से बचाव के लिए एएआई गोरखपुर से ऐसे यात्रियों की जानकारी प्रतिदिन देने को कहा गया है जो चीन, जापान, सिंगापुर और थाईलैंड से आ रहे हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट से क्योंकि कोई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट का संचालन नहीं होता ऐसे में इन देशों से आने वाले यात्री वाया, दिल्ली, मुंबई कोलकाता ही आ सकते हैं। बताया कि अच्छी बात यह है कि इन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर पहले ही इन यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी होती है।
विज्ञापन


बावजूद इसके इन देशों से आने वाले मरीजों की सात से चौदह दिन तक निगरानी की जाएगी, यदि कोई लक्षण प्रकट होते हैं तो तुरंत जांच और इलाज कराया जाएगा। इसी तरह राज्य या अन्य राज्यों से आने वाले उन यात्रियों पर भी नजर रखी जाएगी जिन्हें फ्लू की शिकायत हो। इन मरीजों की स्वाइन फ्लू की जांच कराई जाएगी और परिणाम के अनुसार उनका उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें