फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिली इंसेफेलाइटिस की नई वैक्सीन, पूरी तरह से है स्वदेशी

Sat, 18 Feb 2023 02:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

 वैक्सीन बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। वैक्सीन की पहली खेप जिले में शासन ने भेज दी है, जो सोमवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले भारत बायोटेक की स्वदेशी वैक्सीन जेनवैक बच्चों को लगाई जाती थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस से बचाव के लिए नई वैक्सीन लांच की गई है। नई वैक्सीन जीव (जेईईवी) ही बच्चों को लगेगी। इस वैक्सीन की दो डोज बच्चों को लगाई जाएगी। पहली डोज नौ माह के बच्चों को लगेगी। जबकि, दूसरी डोज 16 से 24वें महीने के बीच लगेगी। यह पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वैक्सीन बायोलॉजिकल ई लिमिटेड कंपनी ने बनाया है। वैक्सीन की पहली खेप जिले में शासन ने भेज दी है, जो सोमवार से लगनी शुरू हो जाएगी। इससे पहले भारत बायोटेक की स्वदेशी वैक्सीन जेनवैक बच्चों को लगाई जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने गोरखपुर में वैक्सीन की पहली खेप भेज दी है।

पहली खेप में 576 वायल भेजे गए हैं। हर वायल में पांच बच्चों के लिए डोज रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि इंसेफेलाइटिस की नई वैक्सीन आ गई है। इसे टीकाकरण केंद्रों पर शनिवार से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें