फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में सृजित किए जा रहे रेजीडेंट के 210 नए पद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेजीडेंट के 210 नए पद सृजित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश पद क्लीनिकल विभागों को आवंटित किए जाएंगे। रेजीडेंट के पद सृजन की प्रक्रिया चल रही है। एम्स के प्रस्ताव पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। कागजी कार्रवाई के बाद नोटिफिकेशन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया जाएगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद ही एम्स प्रशासन रेजीडेंट भर्ती शुरू कर देगा। एम्स गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा और कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि जनरल सर्जरी, चर्मरोग, दंतरोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोग, मानसिक रोग, मेडिसिन, पल्मोनरी मेडिसिन, आर्थोपेडिक और बालरोग विभाग शामिल हैं। विभागाध्यक्षों की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। इस रेजीडेंट के 210 पदों की बढ़ोत्तरी के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें