फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड के 133 पर्यटकों की जांच कर भेजा गया बोधगया, लॉकडाउन में फंसे थे भिक्षु

Thu, 23 Apr 2020 02:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
भिक्षुओं की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के थाई मंदिर में चिकित्सकों की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर डेढ बजे तक 133 थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु,अनुयायी और अनुचरों के स्वास्थ्य की जांच की है। चिकित्सक मैनेजर यादव ने बताया कि भिक्षुओं का स्वास्थ्य सामान्य मिला है।
विज्ञापन


भिक्षुओं को जांच के बाद सात बसों से बोधगया के लिए रवाना कर दिया गया। जहां भिक्षु शुक्रवार को हवाई जहाज से बैंकाक के लिए उड़ेंगे।

गौरतलब है कि ये बौद्ध अनुयायी व भिक्षु बीते 14 मार्च को पैदल चलकर कुशीनगर थाई मंदिर पहुचे थे। कुछ दिन ठहरे, तब तक लॉकडाउन की घोषणा हो गई और फंस गए।

इसके बाद थाई एंबेसी ने इन बौद्ध भिक्षुओं को स्वदेश बुलाने के लिए दूतावास से बातचीत की। इसके बाद स्वास्थ्य टीम मंदिर पहुंचकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मौके पर सभी लोग सामान्य मिले हैं।

चिकित्सक ने बताया है कि सभी बौद्ध भिक्षुओं के शरीर का तापमान 97.5 से 98.5 फारेनहाइट मिला है, जो नार्मल है। इनके साथ सात लोग अनुचर हैं जो श्रावस्ती जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें