फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: 30 वर्ष से ऊपर के लोगों की सेहत की होगी निशुल्क जांच, शासन ने दिया निर्देश

Thu, 07 Apr 2022 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल को लगाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर, शासन ने जांच कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सात अप्रैल को सभी चिकित्सा केंद्रों पर शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें बेहतर खानपान तरीके और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने सीएमओ को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि मौजूदा समय की जीवन शैली, खानपान और एकल परिवार होने के कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती जा रहीं हैं। इन बीमारियों के बढ़ने का बड़ा कारण औद्योगीकरण, जंगलों की कटाई, कोयला, तेल का अधिक उपयोग, फसलों में उर्वरकों एवं कीटनाशकों का अधिक प्रयोग भी है।
विज्ञापन

इसके अलावा तंबाकू उत्पादों के ज्यादा उपयोग से देश में हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है, जो चिंताजनक है। यही वजह है कि लोगों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाएगी।

साथ ही बुजुर्गों को देखभाल और समय-समय पर होने वाली जांच के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य योजनाओं के कर्मचारियों की मदद ली जाएगी और एक सप्ताह के भीतर महानिदेशालय को कार्ययोजना की पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी चिकित्सा केंद्रों पर लोगों की सेहत की जांच की जाएगी। इस काम में आशा और आंगनबाड़ी वर्कर की मदद ली जाएगी।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें