शहरवासियों की सेहत की जांच के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का हेल्थ रथ शनिवार को साहबगंज के किराना अतिथि भवन पर पहुंचा, जहां शिव राष्ट्र सेना के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शहर के प्रतिष्ठित ज्योति हॉस्पिटल और कालिंदी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की सेहत की जांच करते हुए उन्हें उचित परामर्श दिया। जांच के बाद 113 मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं।
ज्योति हास्पिटल की डॉ. सुगंधा गुप्ता, ईएनटी डॉ. शुभांकर गुप्ता, कालिंदी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर के फिजिशियन डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. एसके पांडेय और डॉ. शुभम श्रीवास्तव ने शिविर में आए लोगों की एक-एक कर जांच की। 113 मरीजों का चेकअप करते हुए डॉक्टरों ने कोई भी दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टरों से सलाह लेने को कहा। जांच में आए लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।
शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। इस मौके पर शिव राष्ट्र सेना के प्रमुख रितेश आल्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर किराना कमेटी अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया, राजकुमार आल्हा, संतोष गौड़, अमन गुप्ता, नितेश कश्यप, आशीष जायसवाल, यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष सूरज सिंह, सुधीर गौड़, रितेश कुमार, संतोष गौतम, शिवम मिश्रा, सुधीर पांडेय, निहारिका विश्वास, आदित्य पाठक, विपिन श्रीवास्तव, शशांक आदि मौजूद रहे।