फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इलाज के बहाने पिलाई बेहोशी की दवा, अश्लील वीडियो बना करने लगा शारीरिक शोषण

Thu, 25 Dec 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी को वीडियो बनाने का शक हुआ। आरोपी उनका मोबाइल चेक करने लगा लेकिन लॉक होने की वजह से वह खोल नहीं पा रहा था। संचालक ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर एक महिला को दवा देने के बहाने दुष्कर्म और तीन माह तक ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने खोराबार थाने में आरोपी किशुन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे हैं और पति दुबई में काम करते हैं। 19 सितंबर की दोपहर तबीयत अचानक खराब हुई तो वह इलाज के लिए मजनू चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गई। महिला के अनुसार, स्टोर संचालक किशुन गुप्ता ने उसे घबराहट की दवा बताकर बेहोशी की दवा पिलाई।

इसके बाद उसे स्टोर के अंदर बंद कर दुष्कर्म किया। उसने अपने मोबाइल से दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। महिला ने बताया कि होश आने पर उसने शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी किशुन ने धमकी दी कि वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद संचालक ने उसे ब्लैकमेल कर तीन माह तक जबरन शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन


आए दिन शारीरिक शोषण और प्रताड़ना से तंग आकर उसने एक वीडियो के साथ 17 दिसंबर को पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सीओ कैंट योगेश सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी को हुआ था वीडियो बनाने का शक, विश्वास दिलाकर निकली पीड़िता
पीड़िता ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी को वीडियो बनाने का शक हुआ। आरोपी उनका मोबाइल चेक करने लगा लेकिन लॉक होने की वजह से वह खोल नहीं पा रहा था। संचालक ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि वीडियो बनाया गया है।

मोबाइल का लॉक खोलो। तब विश्वास दिलाया कि ऐसा नहीं है। मोबाइल बेटी का है, लॉक खोलने का पासवर्ड वह नहीं जानती है। काफी देर तक वह मोबाइल खोलने की कोशिश करता रहा। बाद में विश्वास में लेकर वहां से किसी तरह निकली। इसके बाद खोराबार थाने जाकर तहरीर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें