रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में बुधवार को अचीवर्स 11 और ह
- इंटर क्रिकेट क्लब लीग प्रतियोगिता, दूसरे मैच में अचीवर्स-11 बी टीम ने दर्ज की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड में खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग (ए-डिवीजन) के लीग मुकाबले में बुधवार को हॉक स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अचीवर्स-11 को आठ विकेट से पराजित किया।
35-35 ओवर के इस मुकाबले में टॉस जीत कर अचीवर्स-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 165 का स्कोर बनाया। इसमें आयुष पांडेय ने 37 और रोहित थापा ने 41 रनों की पारी खेली। हॉक की ओर से अभिषेक यादव ने दो विकेट झटके।
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक की टीम ने 32.5 ओवर दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच आठ विकेट से जीत लिया। हॉक की ओर से आनंद ने 63, और नीरज ने 58 रनों की पारी खेली। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नीरज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं सेंट एंड्रयू कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में अचीवर्स-11 बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एएनसीए बी को सात विकेट से पराजित किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एएनसीए बी की टीम 17.3 ओवर में मात्र 51 रन पर सिमट गई। जवाब में अचीवर्स 11 बी ने 7.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। घातक गेंदबाजी के लिए रंजीत निषाद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।