फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्बर्ट बांध : रेगुलेटर निर्माण की रफ्तार सुस्त, फोरलेन का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जलनिकासी के लिए आठ स्थानों पर बनाए जा रहे हैं रेगुलेटर

छह का निर्माण पूरा, दो का है अधूरा, 30 मई तक रेगुलेटर का निर्माण पूरा करने का है लक्ष्य


गोरखपुर। हार्बर्ट बांध क्षेत्र में प्रस्तावित फोरलेन सड़क कार्य, रेगुलेटर निर्माण की धीमी रफ्तार के चलते प्रभावित हो रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कुल आठ स्थानों पर रेगुलेटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक छह का निर्माण पूरा हो चुका है। दो रेगुलेटर का निर्माण अधूरा है।
जानकारी के अनुसार, इन रेगुलेटरों का निर्माण कार्य अप्रैल तक पूरा किया जाना था लेकिन निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न होने के कारण फोरलेन निर्माण की गति पर असर पड़ा है। विभागीय अधिकारियों ने अब 30 मई तक सभी रेगुलेटरों का निर्माण पूरा करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को बहरामपुर क्षेत्र में एक रेगुलेटर का निर्माण कार्य जारी रहा, जहां मिट्टी भराई का काम किया जा रहा था। वहीं, फोरलेन सड़क के निर्माण की बात करें तो अधिकांश हिस्सों में गिट्टी बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कई स्थानों पर सड़क और डिवाइडर का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह का कहना है कि परियोजना को बरसात से पहले हर हाल में पूरा करने की कोशिश की जा रही है। रेगुलेटर निर्माण में हो रही देरी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यदि तय समय में यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो बारिश के दौरान निर्माण कार्य और अधिक प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

करीब 210 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह फोरलेन सड़क क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के साथ ही विकास को भी नई गति देगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विभाग समयसीमा का पालन करते हुए जल्द ही अधूरे कार्य पूरे कराएगा ताकि उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें