फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्यकुंड धाम में गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 24 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में चल रहे सावन महोत्सव के 25वें दिन रविवार को भगवान शिव का जलाभिषेक और सामूहिक रुद्राभिषेक जारी रहा। इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज रही। 94 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

कथाव्यास पंडित अवनीश शुक्ला ने शिव महापुराण कथा में कहा कि भगवान शिव प्रलय और सृजन दोनों के देवता हैं। वह देवों के महादेव और सृष्टि के आदि-अंत के सर्वशक्तिमान देव हैं। उनकी महिमा को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। भगवान शिव संहार के देवता होने के साथ ही मनुष्य के लिए परम कल्याणकारी और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का तीसरा नेत्र ज्ञान की अग्नि और अहंकार के नाश का प्रतीक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कनक लता मिश्रा, सच्चिदानंद द्विवेदी, चांदनी त्रिपाठी, अनुप्रिया आनंद, पूनम त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें