फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पहली बार सजी हैलोवीन नाइट, युवाओं ने लिया पार्टी का आनंद

Sun, 01 Nov 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में शनिवार को पहली बार एचएन सिंह चौराहे के पास एक होटल में हैलोवीन थीम पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने डरावने और रचनात्मक परिधानों के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लाइव डीजे, डांस फ्लोर, कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता, फैशन वॉक, मैजिक शो और थीम आधारित फोटो बूथ जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के लिए 200 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से 18 से 30 वर्ष के युवाओं की रुचि देखने को मिली। आयोजकों के मुताबिक पंजीकरण कराने वालों में युवतियों की संख्या युवकों से अधिक थी। शहर के अलावा आसपास के जिलों के लोगों ने भी कार्यक्रम में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में हैलोवीन थीम के अनुरूप सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें