फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दीपावली से पहले छापे 150 किलो बूंदी जब्त 60 किलो रसगुल्ला नष्ट

Sun, 01 Nov 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पिपराइच, खजनी, मिर्जापुर और शहर के अन्य इलाकों में जांच के दौरान करीब 150 किलोग्राम बूंदी जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। वहीं, खराब और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित प्रतीत होने पर 60 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर राय की टीम ने खोवा और बूंदी के एक-एक नमूने लिए। विजय नंद सिंह की टीम ने मिर्जापुर स्थित रामेश्वर पापड़ी एंड चिक्की (रामेश्वर स्वीट्स) से रिफाइंड पामोलिन तेल का नमूना लिया। प्रतिभा की टीम ने छेना मिठाई और पनीर के नमूने लिए। वहीं, आभा की टीम ने मिर्जापुर क्षेत्र से खुरमा का नमूना लिया।
विज्ञापन

खुरमा बनाने में रिफाइंड पामोलिन तेल, चीनी और मैदा का इस्तेमाल होता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें