गोरखपुर। हज यात्रा पर जाने के लिए अंतिम तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिन बढ़ा दी है। 31 जनवरी 2025 तक की पासपोर्ट वैधता वाले आवेदक अब 15 जनवरी 2024 तक वेबसाइट https://hajcommitee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि आवेदकों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर और मदरसा जामिया रजविया अहले सुन्नत गोला बाजार में हज ई-सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां से आवेदक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद