फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी ज्ञानशी

विज्ञापन
ज्ञानशी।
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयीय हैंडबॉल अंडर-17 (बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के सोमनाथ में 19 से 23 जनवरी तक होगा। इस प्रतियोगिता के लिए शहर की खिलाड़ी ज्ञानशी सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञानशी काॅर्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज में सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने अक्तूबर में आगरा में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ज्ञानशी सिंह का चयन अयोध्या में आयोजित कैंप के लिए हुआ था। ज्ञानशी प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए अनुशासन के साथ निरंतर अभ्यास कर रही हैं।

उनके चयन पर संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जिला क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह, आरएसओ आले हैदर, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ. त्रिलोक रंजन, सचिव अरविंद यादव और कोच नफीस अहमद आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें