फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र हत्याकांड : पीट-पीटकर की थी हत्या, तीन सगे भाइयों संग पांच आरोपी गिरफ्तार- होली के दिन की घटना

Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मानीराम गांव निवासी ज्ञानेंद्र चौधरी बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद रोहिन नदी के पास स्थित अपने खेत देखने गए थे। इस दौरान गांव के शेषनाथ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि शेषनाथ ने गांव से कुछ और लोगों को बुला लिया। सभी ने ज्ञानेंद्र पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम गांव निवासी किसान ज्ञानेंद्र चौधरी (35) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान करहिया गांव निवासी शेषनाथ निषाद, उसका भाई संदीप निषाद, गौतम निषाद, रमेश निषाद, विक्की राजभर के रूप में हुई।

विज्ञापन


आरोपियों ने नदी किनारे बाइक धीमी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मानीराम गांव निवासी ज्ञानेंद्र चौधरी बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद रोहिन नदी के पास स्थित अपने खेत देखने गए थे। वहां नहाने के बाद वह पास में स्थित शिव मंदिर के पास आराम कर रहे थे। इसी दौरान करहिया गांव निवासी शेषनाथ निषाद तेज रफ्तार बाइक से वहां से गुजरा, जिससे धूल उड़ने लगी।

इस पर ज्ञानेंद्र ने उसे बाइक धीरे चलाने को कहा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शेषनाथ ने मोबाइल से फोन कर गांव से अन्य लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसका भाई संदीप निषाद, गौतम निषाद, रमेश निषाद व विक्की राजभर समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और ज्ञानेंद्र चौधरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने उन्हें पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर उन्हें मरा समझकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन घायल ज्ञानेंद्र को इलाज के लिए गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भांजे मुन्ना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। जबकि अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें