फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ी अमरूद की मिठास के कायल हुए शहरवासी, जानिए क्या है इसकी खासियत

Wed, 02 Dec 2020 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमरूद खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर शहरवासियों की जुबान का स्वाद इन दिनों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अमरूद बढ़ा रहे हैं। मिठास और वजन इन अमरूदों को खास बनाते हैं। इसी वजह से इनकी मांग भी खूब है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के भिलाई और मध्य प्रदेश के रायसेना से आने वाले ये हाईब्रिड अमरूद आजकल शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर आसानी से उपलब्ध हैं। इनमें कई एक पाव से आधा किलो तक के हैं। इन्हें 10 से 12 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिठास के मामले में भी ये दूसरे अमरूदों पर भारी पड़ते हैं। इसी वजह से सौ रूपये किलो होने के बाद भी ये डिमांड में हैं। अमरूद बेचने वाले आकाश ने बताया कि मंडी में इन दिनों छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आने वाले अमरूदों की मांग बढ़ गई है। पहले इस अमरूद को होलसेल का सिर्फ एक व्यापारी मंगवाता था, लेकिन मांग को देखते हुए इस साल कई व्यापारियों के पास ये उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें